Divya times india अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दामों ने आम जनता को परेशान कर रखा है. इसका असर पूरी दुनिया में पड़ रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियों ने आज मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों को संशोधित किया है.
तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब 91 पैसे की बढ़ोत्तरी की है. यह एक सप्ताह में दूसरी बार रेट्स बढ़ाए गए हैं. नए दाम आज से लागू हो गए हैं. एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध का रिजल्ट है. होर्मुज स्ट्रैट पर स्थिति सामान्य ना होने के चलते इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम 100$ प्रति बैरल के ऊपर बने हुए हैं. इस वजह से तेल कंपनियों को भारी घाटा सहना पड़ रहा है.


