हरिद्वार हर्षिता। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने साफ निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को 15 दिन का नोटिस देकर तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इसके साथ ही सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को अगले 3 माह की विकास कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
🔥 मुख्य निर्देश:
✅ पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों से पानी सप्लाई
✅ बिजली कटौती पर रोक और बिजली चोरी पर सख्ती
✅ जर्जर बिजली पोल और झूलती तारों का सेफ्टी ऑडिट
✅ राशन कार्डों का सत्यापन अभियान तेज
✅ मानसून से पहले डेंगू रोकथाम की तैयारी
✅ जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण अनिवार्य
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।

By DTI