हरिद्वार। हर्षिता चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और डेयरियों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
🥛 पनीर, दूध और तैयार खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने हर की पैड़ी, खड़खड़ी, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में निरीक्षण कर कई प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान प्रयोगशाला परीक्षण के लिए पनीर, दूध और प्रिपेयर्ड फूड के नमूने लिए गए।
⚠️ ओवररेटिंग और मिलावट पर सख्त नजर
प्रशासन ने साफ किया है कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
✅ पूरे जनपद में जारी रहेगा अभियान
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि यात्रा सीजन को देखते हुए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री मिल सके।
