मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के डर से भागने की फिराक में था आरोपी
हरिद्वार, हर्षिता।दिनांक 06.06.2026 को लक्सर क्षेत्रान्तर्गत निवासरत व्यक्ति द्वारा कोतवाली लक्सर पर सूचना दी गई कि मुस्तफीक नामक युवक ने शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर पहले अपने साथ भगाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। दाखिला तहररी के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।


किशोरी से जुड़े इस गंभीर प्रकरण में आरोपी की तलाश के लिए गठित पुलिस टीम ने सम्भावित ठिकानो व आने-जाने वाले रास्तो पर भी नजर रखना शुरु किया। इस दौरान पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से कहीं भागने की फिराक में है। ठोस पतारसी सुरागरसी व तकनिकी सहायता की मदद से पुलिस ने दिनांक 07.06.2026 को आरोपी मुस्तफीक को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मा0 न्यायालय से समक्ष पेश किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग व धारा-
मु0अ0सं0 528/26, धारा-137(2), 64(2)(ड), 65(1) बीएनएस एवं धारा 3(क)/4(2)/ 5(ठ)/6 पोक्सो अधि0
विवरण आरोपी-
मुस्तफीक पुत्र मुन्फैत निवासी खण्डजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 19 वर्ष
पुलिस टीम-
1-उ0नि0 प्रियंका नेगी
2-हे0का0 स्वदेश राय
2-हो0गा0 रामकुमार
