देहरादून: हर्षिता। देश को साल 2047 तक विकसित भारत बनाने पर जोर दिया जा रहा है. इस दिशा में उत्तराखंड भी काम कर रहा है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित बैठक में प्रगति पोर्टल के जरिए राज्य की तमाम महत्वपूर्ण अवसंरचना एवं विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की. बैठक के दौरान परिवहन, ऊर्जा, लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग, सीमा सड़क संगठन और अन्य विभागों की 6,940 करोड़ की कुल 12 प्रमुख परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी ली गई.
सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश: सीएम पुष्कर धामी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं के कामों में और तेजी लाने के लिए सीएम स्तर पर हर महीने, मुख्य सचिव स्तर पर 10 दिनों में इसकी समीक्षा की जाए. परियोजनाओं में देरी पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमानुसार सख्त कार्रवाई भी की जाएगी.


