जनहित में सेवा कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता- एडवोकेट महक सिंह सैनी
रुड़की। Harshita किसान मजदूर संगठन सोसाइटी (रजि.)की महानगर रुड़की कार्यकारिणी की आज घोषणा राष्ट्रीय प्रभारी संगठन नवीन मार्या ने करते हुए सतीश चंद फौजी को महानगर अध्यक्ष व नाथीराम सैनी को महामंत्री के पद पर नियुक्त कियाl पूर्व अध्यक्ष किरणपाल को महानगर कमेटी का प्रभारी बनाया गया तथा संरक्षक गोपाल बने राजपाल सैनी को सलाहकार एवं मेहर चंद को प्रचार मंत्री,सेवानिवृत्त उप निरीक्षक रामपाल को उपाध्यक्ष, दिनेश पाल को संगठन मंत्री,सुरेंद्र उर्फ सोनू व अरविंद सैनी, धर्मेंद्र पाल व सेवानिवृत्त राजेंद्र पाल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया l
इस अवसर पर महानगर कमेटी की ओर से तीन प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण एवं देखभाल करना, आर्थिक व पारिवारिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के समुचित विकास हेतु उपलब्ध साधनों के अनुसार उनकी संख्याओं का निर्धारण कर उनका सहयोग प्रदान करना, नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए जनता को जागरूक करना, तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट करना ,
राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह सैनी एडवोकेट ने महानगर कमेटी की घोषणा किए जाने पर संगठन का आभार प्रकट किया एवं आशा व्यक्त की की भविष्य में संगठन मजबूत भी होगा और जन सेवा के कार्य भी बढ़-चढ़कर किए जाएंगेl
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण सैनी ने किया,
एडवोकेट विपिन मित्तल व मुकेश पाल भी महानगर रुड़की कमेटी के मुख्य संरक्षक नियुक्त किए गए
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी ब्रह्म सिंह धीमान,एडवोकेट नरोत्तम पाल सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी सोशल मीडिया एडवोकेट गौरव धीमान, रक्तदान प्रभारी योगेंद्र सैनी निशांत सैनी, विशालपाल,रानीपुर अध्यक्ष अनुज ,गजे सिंह, पवन पाल, चंद्रपाल, बंटीपाल, प्रवीणपाल, मुनीशपाल व राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी सत्येंद्र सैनी आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेl
