हरिद्वार,हर्षिता।उत्तराखण्ड कॉर्फबॉल एसोसिएशन को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय कॉर्फबॉल टूर्नामेंट में उत्तराखण्ड की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सब-जूनियर टीम – द्वितीय स्थान / रजत पदक 🥈
टीम सदस्य: आदित्री, अमन, चिराग, आराध्या

जूनियर टीम – भारत में चौथा स्थान
टीम सदस्य: जय मौर्य, खुशी, जयंती बडोनी, रुशिल शर्मा

दोनों टीमों का मार्गदर्शन कोच शुभम और उदीश ने किया।

कोच शुभम ने कहा:
“राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करना उत्तराखण्ड कॉर्फबॉल की एक नई शुरुआत है। खिलाड़ियों ने अनुशासन और टीम भावना का बेहतरीन परिचय दिया।”

कोच उदीश ने कहा:
“मुझे अपने सभी खिलाड़ियों पर गर्व है। आदित्री, अमन, चिराग और आराध्या ने परिपक्वता दिखाई, वहीं जय, खुशी, जयंती और रुशिल ने हर मैच में कड़ी मेहनत की।”

By DTI