हरिद्वार: हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा बुक, पेन और ₹1,510 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को थाना सिडकुल पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर टीन मार्केट, रावली महदूद के पास कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप पुत्र रामखिलावन निवासी बेनीगंज, हरदोई (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी झंडा चौक, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सट्टा बुक, एक पेन और ₹1,510 नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
अनूप पुत्र रामखिलावन
मूल निवासी: बेनीगंज, हरदोई (उत्तर प्रदेश)
हाल निवासी: झंडा चौक, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार

By DTI