रुड़की।हर्षिता। भारतीय महाविद्यालय, बेडपुर, पिरानकलियर, रूड़की में शिक्षक दिवस 2026 समारोह बड़े उत्साह,गरिमा एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय निदेशक डॉ.कविता सैनी द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

 इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। आकांक्षा सैनी(मंच संचालक) पलक, पूर्णिमा, चांदनी, अभिषेक, आकाश, सावन,देवराज ,जीनत,

पूर्णिमा, मुस्कान आदि विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज प्राचार्या डॉ. फौजिया जदली ने कहा कि “एक सच्चा शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य का निर्माण करता है। शिक्षक समाज के ऐसे शिल्पकार हैं, जो अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से आने वाली पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करते हैं।” उन्होंने कहा कि शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के जीवन में सफलता की नींव रखता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कॉलेज रजिस्ट्रार श्री लवप्रीत सिंह ने कहा कि “शिक्षक अपने जीवन के अंतिम पड़ाव तक मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है। शिक्षक का संबंध केवल कक्षा में शिक्षा देने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक मोड़ पर सही राह दिखाने का कार्य करता है।” इसी कारण समाज में शिक्षक को सदैव उच्च एवं सम्मानजनक स्थान प्राप्त रहा है।”
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज डायरेक्टर डॉ कविता सैनी ने कहा कि “शिक्षक दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं।” शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान देने वाले नहीं होते, बल्कि वे मार्गदर्शक, प्रेरक और विद्यार्थियों के सपनों को आकार देने वाले सच्चे निर्माता होते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान का प्रसार करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। एक शिक्षक का वास्तविक योगदान तब दिखाई देता है, जब उसका विद्यार्थी ज्ञानवान होने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक भी बनता है।
शिक्षक दिवस समारोह में “भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड” के प्रतिनिधि श्री संदीप टोपवाल, राहुल सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l सुभारती आई टी आई प्रिन्सिपल श्री विकास भटनागर सहित महाविद्यालय के प्रवक्तागण डॉ मनीषा, अंजु सैनी, चंद्रशेखर, अनुपम सैनी, अंकुर, आशु सैनी, संजना, प्रिन्सी सैनी , आशा प्रजापति,रोमी सैनी, स्वाति रानी, अंजना देवी, शालू सैनी, संजय चौहान, नीरज कुमार, रोमी सैनी सहित सभी स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By DTI