हरिद्वार, हर्षिता दिनांक- 08/09/2026 को गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत निवासी द्वारा तहरीर दी गई कि 01 बालिग उम्र 19 वर्ष व 02 नाबालिग उम्र 17 वर्ष दिनांक 07.09.25 को बिना बताये घर से कही चली गई हैं। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0 349/2026 धारा 140(3 )BNS पंजीकृत किया गया।
मामले की गम्भीरता से लेते हुए गायब किशोरियों की शीघ्र तलाश/बरामदगी हेतु प्रयासरत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहर्ताओं को दिल्ली से सकुशल बरामद किया।
अपहर्ताओं द्वारा बताया गया कि वह अपने घर से नाराज होकर सहारनपुर से ट्रेन में बैठकर दिल्ली आ गए थे और यहीं पर रुके हुए थे। उपरोक्त संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है
पुलिस टीम-
1- उप नि0 ब्रह्दत्त बिलज्वाण
2- हे0का0 यूनुस बेग
3- कांस्टेबल देवेश
4- म0का0 पूजा रावत
