हरिद्वार, 22 सितंबर 2026। हर्षिता ।खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री ट्रॉफी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी खुशी नेगी का सम्मान किया गया।
खुशी नेगी को सम्मानित करते हुए आयोजकों ने उनके खेल क्षेत्र में योगदान और उपलब्धियों की सराहना की। सम्मान समारोह के दौरान मौजूद खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया।
इस मौके पर खुशी नेगी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
🏑 मैदान पर दिखा खिलाड़ियों का जोश
मुख्यमंत्री ट्रॉफी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों की अंडर-14, अंडर-19 बालिका और ओपन वर्ग (अंडर-25) की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन कई मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीमों को जीत दिलाई।
रोशनाबाद में आयोजित यह प्रतियोगिता युवा हॉकी खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर पहचान बनाने का महत्वपूर्ण मंच बन रही है। आगामी मुकाबलों में भी विभिन्न जनपदों की टीमें मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगी।
