हरिद्वार, 29 अक्टूबर 2026।harshita गंगा नदी में गंदा पानी गिरने संबंधी समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर और सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। DM के निर्देशों के बाद गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों के साथ नई सोता नाले की टैपिंग व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पाइपलाइन में जमा सिल्ट और मिट्टी हटाई
उत्तराखंड जल संस्थान की अनुरक्षण शाखा, गंगा के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान नई सोता नाले की पाइपलाइन में सिल्ट और मिट्टी जमा होने के कारण जल निकासी प्रभावित होने की स्थिति सामने आई। इसके बाद पाइपलाइन में जमा सिल्ट और मिट्टी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारू किया गया।
इसके साथ ही नाले के संपूर्ण अपस्ट्रीम क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाया गया, ताकि जल प्रवाह बना रहे और निकासी व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
नियमित निगरानी के निर्देश
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को नाले की सफाई और टैपिंग व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि जल निकासी में किसी भी प्रकार की बाधा सामने आने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।

By DTI