गगन नामदेव हरिद्वार भाजपा पार्षद सुनील अग्रवाल ने उनकी छवि को धूमिल करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता उत्तम सिंह चौहान के माध्यम से तीन कांग्रेसी नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल गुड्डू ने बताया कि बीते शुक्रवार को कनखल स्थित एक कार से चेकिंग के दौरान कनखल पुलिस को 2 पेटी शराब बरामद हुई थी जिसके बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से मोबाइल से लाइव वीडियो चला कर पकड़ी गई शराब की पेटियों को मेरे नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया था जबकि मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं था ! जिसके चलते मेरे और मेरे परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और मानहानि हुई है
सुनील अग्रवाल ने कहा कि जिस गाड़ी से यह शराब बरामद हुई है अगर वह गाड़ी मेरी है तो वह कांग्रेस के नेता यह साबित कर दें, अन्यथा सार्वजनिक रूप से आकर माफी मांगे !
