बाजपुर,डी टीआई न्यूज़।चाय बनाने को लेकर पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद दोनों के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें पत्नी पक्ष की दो महिलाओं समेत 7 लोग, पति पक्ष की दो महिलाओं समेत 4 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने दोराहा चौकी में तहरीर देकर एक दूसरे पर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कनौरा निवासी यासीन का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व रूबीना से हुआ था। विवाह के बाद से ही पति पत्नी में विवाद होते रहे हैं। शुक्रवार को यासीन ने पत्नी रूबीना से चाय के लिये बोला तो दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि रूबीना ने अपने मायके में विवाद की सूचना दी। सूचना के बाद दोराहा पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया।


जानकारी के अनुसार ग्राम कनौरा निवासी यासीन का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व रूबीना से हुआ था। विवाह के बाद से ही पति पत्नी में विवाद हो रहे हैं। शुक्रवार को यासीन ने पत्नी रूबीना से चाय के लिये बोला तो दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि रूबीना ने अपने मायके में विवाद की सूचना दी। सूचना के बाद दोराहा पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया।

उनके जाने के बाद रूबीना के पक्ष के लोग पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। यासीन पक्ष से लतीफन, मेहरून, सादिक हुसैन, रहमत जहां और रूबीना के पक्ष से रूबीना, जिशान, इस्लाम, जाकिर, सुलेमान, शाहिद, जुबैदा घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा।

By DTI