डी टी आई न्यूज़।Homemade AC: घर को AC से भी ठंडा करदेगा ये जुगाड़, मात्र 500 रुपए में हो जाएगा तैयार, गर्मी का समय शुरू होने वाला है वहीं पश्चिमी राजस्थान मे गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। अभी से लोग कूलर पंखा और एसी का इंतजाम शुरू कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे होनहार लोग हैं जो कम खर्च पर ठंडी ठंडी हवा का इंतजाम कर दे रहे। अगर आप भी कम खर्च पर एसी का मजा लेना चाहते हैं तो इस उपाय को जरूर अपनाएं। यह इको फ्रेंडली होने के साथ ही मात्र 500 रुपए की लागत पर तैयार हो जाता है। आज यह मटका एसी काफी पॉपुलर हो रहा है। अगर आप भी इस तरह का मटका कूलर बनाना चाहते है तो हमने सारी जानकारी इस खबर के अंदर दी है.

कम खर्च पर हो जाता है तैयार Matka Convert to AC in hindi मटका एसी (Made the pot AC) तैयार करने में बहुत कम खर्च आता है। जबकि कूलर या फिर एसी खरीदा जाए तो कई हजारो रुपए खर्च करने पड़ते हैं। एसी के लिए तो 60 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं।
वहीं कूलर के लिए कम से कम 10 से 15 हजार रुपए लग ही जाता है। वहीं बिजली का बिल इन्हें चलाने पर दबाकर आता है। लेकिन मटका ऐसी मात्र 500 रुपए में तैयार हो जाता है।
कैसे बनाएं मटका एसी Matka AC in hindi मटका एसी के लिए घर के किसी कोने में पड़ा हुआ पुराना मटका उपयोग किया जा सकता है। अगर मटका नहीं है तो बाजार से खरीद कर लाए। इसके बाद सबसे पहले मटके के नीचे की तरफ कुछ होल बनाने होंगे।
इसके बाद मटके की ओपनिंग पर आपको एक हाई पावर फैन भी लगाना पड़ेगा। इस फैन को लगाने के बाद मटके में किए गए होल से हवा निकलेगी। मटके में आपको बर्फ भार देना है। इसके बाद जैसे ही आप इसे चलाएंगे एसी जैसी ठंडी हवा प्राप्त होगी। कुछ ही मिनटों में आपका पूरा कमरा ठंडा हो जाएगा।

By DTI