ज्योतिषशास्त्र में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। आज सूर्य देव ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य देव के कर्क राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल।

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। कारोबार में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, परंतु खर्चों में भी वृद्धि होगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

मिथुन राशि – आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति होगी। कारोबार पर ध्यान दें।

कर्क राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कार्यभार बढ़ेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। कारोबार के लिए विदेश गमन के योग बन रहे हैं। विदेशी कारोबार लाभप्रद रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी।

तुला राशि – संयत रहें । क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। मित्रों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कारोबार में कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी। पिता का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। आत्म संयत रहें। अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी । फिर भी आत्मसंयत रहें और धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी ।

16 जुलाई 2023,7 बजे तक 👇

मकर राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्य ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबारी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि- आत्मसंयत रहें । व्यर्थ के क्रोध व झगड़े आदि से बचें। सप्ताह के प्रारंभ में किसी मित्र का आगमन हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

By DTI