ज्योतिष की सहायता से व्यक्ति अपना भूत, भविष्य और वर्तमान का काफी हद तक सटीक अंदाजा लगा सकता है। इसी के आधार पर वह अपने भविष्य के लिए सही योजना बना सकता है। जानिए आज सोमवार को किन उपायों को करने से आपका दिन अच्छा बीतेगा।

मेष राशि (Mesh Aaj ka Rashifal)

आज आपके कुछ ऐसे लोगों से संबंध बनेंगे, जो आपके आगे भविष्य में चलकर काम आएंगे, इसमें हो सकता है आपके अपोजिट जेंडर के लोग ज्यादा काम आए। आज कोई ऐसी महत्वाकांक्षा पूरी होगी जिसके बारे में लंबे समय से सोच रहे थे। पढ़ने वाले बच्चों के लिए आज का दिन बहुत भाग्यशाली रहेगा। परंतु ओवर कॉन्फिडेंस आपके काम खराब कर सकता है, अपने कार्य के लिए दूसरों से सराहना की उम्मीद न करे। पार्टनर के साथ खटपट संभव है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग -लाइट पिंक

वृषभ राशि (Vrishabh Aaj ka Rashifal)

अपनी संतान का आज के दिन विशेष ध्यान रखें, उनकी संगत उनके आने वाले भविष्य और चरित्र को खराब कर सकती है। उनके ध्यान का भटकाव उनकी शिक्षा पर भी असर डाल सकता है। कहीं छोटी यात्रा पर जाना पड सकता है। यह यात्रा व्यावसायिक हो सकती है। अष्टम भाव का चंद्रमा आपको विचलित कर सकता है। आज अपने लव पार्टनर से किसी बात पर नाराज़ हो सकते हों। लेकिन गुस्सा कुछ देर का होगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग- मेहरून

मिथुन राशि (Mithun Aaj ka Rashifal)

आज बहुत मेहनत और पराक्रम दिखाने का दिन है, आज आपके सारे काम आपके बाहुबल से होंगे। साथ ही आज दोस्तों के साथ बहुत मस्ती करेंगे, घूमने फिरने का प्रोग्राम बनाएंगे। कामकाज व धन कमाने के लिए भी दिन बहुत अच्छा है। अगर बिज़नेस में पार्टनरशिप का सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। लाभ होगा। आज अपने पार्टनर से काफी लगाव रहेगा और उनको खुश रखने की हर संभव कोशिश करेंगे।
शुब अंक-9
शुभ रंग- गहरा हरा

कर्क राशि (kark Aaj ka Rashifal)

आपका राशि स्वामी लग्न से छठे भाव में गोचर कर रहा है जिसकी वजह से आपको बहुत मूड में अप डाउन होंगे। आज अपने कार्यस्थल पर आप सबको अपने ढंग से चलाने की कोशिश करेंगे, और लोग आपसे इम्प्रेस होंगे। आज आप घर और बाहर सब जगह अपना प्रभाव जमाने की कोशिश करेंगे। धन कमाने की इच्छा बहुत अधिक प्रबल होगी, परंतु ध्यान रखें कि अति हर चीज की बुरी होती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पिंक

सिंह राशि (Singh Aaj ka Rashifal)

आज आफिस में सतर्क रहें। अपोजिट जेंडर के साथी की ओर ध्यान आकर्षित हो सकता है जो आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है। कहीं घूमने जाने का अगर प्रोग्राम है तो टालना बेहतर होगा या खुद गाड़ी चलाने से बचें। दोस्तों के साथ कोई बिज़नेस या काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज टाल देना बेहतर होगा। छोटा भाई धोखा कर सकता है। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग- गहरा गुलाबी

कन्या राशि (Kanya Aaj ka Rashifal)

अपनी भावनाओं को जरा संभाल कर चलें। किसी के प्रति आकर्षण हो तो भी आज उन्हें बताने की गलती न करें, साथ ही चरित्र पर भी कोई आंच आ सकती है या किसी महिला के मामले में फंस सकते हैं, ध्यान रखें।अनाज व्यापारियों के लिए दिन लाभ देने वाला रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी से झगड़ा या विवाद हो सकता है। पार्टनर के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ अंक -3
शुभ रंग-लाल

तुला राशि (Tula Aaj ka Rashifal)

फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को आज का दिन कुछ खास तोहफा देगा। आज आपके लिए नए प्रोजेक्ट खुलेंगे, सरकार से जुड़े इंस्टीट्यूट में एडमिशन, सरकारी नौकरी या सरकारी टेंडर मिलने के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। यदि आपका अपनी पत्नी/पति से वैवाहिक विवाद चल रहा है तो ये समय अलग होने का है। कोई भी कार्य सावधान होकर ही करें।जो लोग लव अफेयर में हैं, उनको भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।
शुभ अंक -2
शुभ रंग- पीला

वृश्चिक राशि (Vrishchik Aaj ka Rashifal)

बहुत ही सुंदर राजयोग शनि द्वारा आपकी राशि में बना हुआ है, इसलिए कैरियर में आपको सफलता मिलने का योग बन रहा है।जॉब में प्रमोशन होगा, यदि घर या जमीन खरीदने का सपना देख रहे हैं तो वो भी पूरा होगा। अभी नौकरी में बदलाव का समय है, साथ ही विदेश जाने का भी काफी प्रबल योग है। पार्टनर के भाग्य से आज धन प्राप्ति हो सकती है।
शुभ अंक -4
शुभ रंग- सफेद

धनु राशि (Dhanu Aaj ka Rashifal)

आज अपने आप को नकरात्मक विचारों से बचाकर रखने की आवश्यकता है। पिता से धन का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही किसी विदेशी कंपनी में अवसर या विदेश जाने का मौका मिलेगा, प्रेम संबंधों में संभल कर चले। आज बड़े भाई या चाचा के साथ सम्पति का विवाद हो सकता है। पार्टनर के साथ आज तालमेल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक -9
शुभ रंग- हल्दी पीला

मकर राशि (Makar Aaj ka Rashifal)

राशि स्वामी की गोचर में स्थिति धन लाभ के लिए बहुत उत्तम है। परिवार में किसी से भी उलझने से बचें। प्रोपर्टी का कोई विवाद हो सकता है या कोई विवादित प्रोपर्टी खरीद सकते हैं, सतर्क रहें। पिता के साथ विवाद हो सकता है या उनका स्वास्थ्य ढीला हो सकता है, ध्यान रखें। काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-आसमानी

कुम्भ राशि (Kumbh Aaj ka Rashifal)

आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मित्रों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। छोटी हवाई यात्राओं का योग बन रहा है, आज हल्का बुखार आ सकता है। पार्टनर के साथ आज खुशनुमा व रोमांटिक पल बिताएंगे। सरकारी कार्य में आज अड़चन आ सकती है। शाम के बाद पार्टनर के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज बिज़नेस में भी लाभ की स्थिति मजबूत बनी हुई है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-पिस्ता

मीन राशि (Meen Aaj ka Rashifal)

आज सारे काम छोड़कर परिवार के साथ समय बिताएंगे या घूमने जाएंगे। अपनी वाणी पर लगाम रखें। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। बड़े अधिकारियों से संबंध जुड़ेंगे। आपकी क्रिएटिविटी पर किसी का ध्यान नही जाएगा और सराहना भी नहीं मिलेगी। राजनीति मे सफलता के लिये अभी रुकना सही रहेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- ब्राउन

By DTI