मेष राशि ,दिव्या टाइम्स आज का दिन भाग्य आपका साथ देगा । और व्यापार में अच्छे लाभ की संभावना बनेगी, लेकिन बेवजह आप अपने शत्रु बना सकते हैं, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी, इसलिए सावधान रहें। आज आपकी माताजी को कोई परेशानी हो सकती है और उनकी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होगा। आज जोखिम भरे किसी भी कार्य से दूर रहें अन्यथा इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी मामले में चिंता करनी पड़ेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी

वृष राशि

आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी मजबूत रहेगा। घर के जरूरी कामों में मदद मिलेगी। रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है जिससे आपको खुशी मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से काम पूरे होने लगेंगे। आज आपको रिस्क लेने से बचना चाहिए। इसलिए किसी भी बड़े निवेश से दूर रहना ही बेहतर होगा।
शुभ अंक-8
शुभ रंग- नीला

मिथुन राशि

आज का दिन आपको कई मामलों में सफलता मिलेगी और आपको अपनी मेहनत में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है, लेकिन शाम तक टल सकती है। निराश होने की जरूरत नहीं है। आपके कुछ अच्छे खर्चे होंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद को ख़ुश महसूस करेंगे। संतान से संतुष्टि मिलेगी। मित्रों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। करियर में आज का दिन आपका पूरा साथ देगा और व्यापार करने वालों को सफलता मिलेगी। निजी जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग- पीला

कर्क राशि

आज का दिन भाग्य के कारण आपको रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन कुछ पुरानी समस्याएं दूर होंगी और आप किसी खास काम में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में कुछ विवादों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। आज कोई विशेष बात आपके मन को परेशान करेगी, लेकिन परिजनों का सहयोग आपको सुकून देगा और काफी हद तक आप संतुष्ट भी रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आप किसी नए काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- हरा

सिंह राशि

आज का दिनशुभ है और भाग्य भी आपका साथ देगा। मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आय में वृद्धि होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। आज आपका व्यापार आपको जबरदस्त मुनाफा देगा और ईश्वर की विशेष कृपा से आपके कई काम आज पूरे हो सकते हैं। इस समय का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में भी तनाव कम होगा।
शुभ अंक -3
शुभ रंग- लाल

कन्या राशि

जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको उम्मीद के विपरीत बेहतर मुनाफा मिल सकता है लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर मन उदास हो सकता है। बेहतर होगा आप किसी के बारे में ज्यादा न सोचें और किसी से कोई उम्मीद न रखें। आज वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे बिगड़े काम बनेंगे और नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में आज आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- आसमानी

तुला राशि

आज लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। किसी से विवाद में पड़ने से बचें। अष्टम भाव में चंद्रमा की स्थिति से मन बेचैन रहेगा लेकिन व्यापार में अचानक लाभ के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष से कुछ लाभकारी बातें सामने आएंगी। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, जिससे मन को प्रसन्नता मिलेगी।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- हरा

वृश्चिक राशि

आज का दिन काफी दौड़ भाग वाला रहेगा। एक साथ कई कामों में व्यस्तता रहेगी, जिससे आपको तनाव हो सकता है। आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से धन प्राप्ति में सफल रहेंगे। भाग्य भी आज आपका साथ देगा, लेकिन अपने करीबी लोगों से बेवजह के विवाद पैदा हो सकते हैं। किसी के झांसे में आने से बचना ही बेहतर होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- ब्लू

धनु राशि

आज बौद्धिक सुखों का आनंद उठाएंगे और दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और कहीं फंसा हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। अपने विरोधियों से सावधान रहें।
शुभ अंक -8
शुभ रंग- हरा

मकर राशि

आज का दिन मिश्रित प्रभाव देने वाला रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है लेकिन कारोबार में सुधार के संकेत हैं। आज वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप तीर्थ स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं। घरेलू खर्चों पर ध्यान देंगे। आमदनी में वृद्धि होने से मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आपको अपने प्रिय से कुछ ऐसा सुनने को मिलेगा, जो आपको पसंद नहीं आएगा। इससे प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा।
शुभ अंक -9
शुभ रंग-गुलाबी

कुम्भ राशि

आज का दिन आपको कठिन परिस्थितियों से निकलने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे, जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में आज उतार-चढ़ाव से बचें।
शुभ अंक -7
शुभ रंग- लाल

मीन राशि

आज का दिन कठिनाइयों में बीतेगा। आज खर्चे बढ़ेंगे और मानसिक तनाव बढ़ेगा, लेकिन ग्रहों के शुभ संयोग से भाग्य आपका साथ देगा। पिछले कई दिनों से रुके हुए काम आज पूरे होंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आज आपको जीवनसाथी पक्ष से लाभ होगा और आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप हावी रहेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

By DTI