देहरादून, दिव्या टाइम्स इंडिया।रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों रुपयों की डकैती में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। करोड़ों की डकैती के बाद भागने के फुलप्रूफ प्लान से पुलिस भी हैरान रह गई। डकैती के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रहीं हैं।

राजपुर रोड पर रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में डकैती के बाद बदमाश अलग-अलग बस और ट्रेन से अगले ही दिन बिहार पहुंच गए थे। दो बदमाश यहां से अलग-अलग बसों से दिल्ली गए और फिर वहां से बिहार चले गए।

बिहार में दोनों ने कपड़े व पहचान पत्र आदि सब सामान विशाल का दे दिए थे। विशाल ने यह जानकारी पुलिस को पूछताछ में दी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए मददगारों ने पुलिस को बताया कि डकैती डालने वाले दो बदमाश विक्रम और प्रिंस देहरादून से अलग-अलग बसों से दिल्ली गए थे।

बिहार में दोनों ने कपड़े व पहचान पत्र आदि सब सामान विशाल को दे दिए थे। विशाल ने यह जानकारी पुलिस को पूछताछ में दी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए मददगारों ने पुलिस को बताया कि डकैती डालने वाले दो बदमाश विक्रम और प्रिंस देहरादून से अलग-अलग बसों से दिल्ली गए थे।

दिल्ली में वे विक्रम के फ्लैट पर रुके और फिर वहां से अलग-अलग ट्रेन से बिहार के वैशाली चले गए। वैशाली में दोनों ने विशाल को कपड़े व पहचान पत्र दे दिए और अगले ठिकाने पर चले गए। उनके अगले ठिकानों के बारे में विशाल को भी कोई जानकारी नहीं है।

कपड़े और पहचान पत्र आदि सामान तो पुलिस बरामद कर लिए हैं। लेकिन, उनके अगले ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। बता दें कि विक्रम और प्रिंस पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है।

इनमें आरोपी विक्रम सात साल से दिल्ली में पंजाबी रसोई में ड्राइवर था। घटना से दो माह पहले ही वह यहां से काम छोड़कर चला गया। उसने बताया था कि उसकी मां की तबीयत खराब है। फिर वह इस गैंग में शामिल हो गया।

सौजन्य, लाइव हिन्दोस्तान

By DTI