नई दिल्ली।दिव्या टाइम्स इंडिया।हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल कांग्रेस के लिए परिणाम उत्साह जनक है तो भाजपा खेमे के लिए चिंता की बात है। हालांकि परिणाण 8 अक्टूबर को आएंगे और तभी साफ हो पाएगा कि प्रदेश में किसकी चौधराहट कायम होगी। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के जरिए संभावित स्थिति का अंदाजा लगाया जाएगा।

पोल स्ट्रैटजी के मुताबिक भी भाजपा सत्ता से बाहर हो रही है। एजेंसी ने केवल 23 से 33 सीट की उसके खाते में आने का अनुमान जताया है। वहीं कांग्रेस को 53 से 63 सीट मिलती नजर आ रही है। वहीं अन्य के खाते में तीन से पांच सीट जाती दिख रही हैं। 

रिपब्लिक मैट्रिज के मुताबिक भाजपा को 18 से 24, कांग्रेस को 55-62 तो अन्य के खाते में दो से पांच सीट आती दिख रही हैं। 

ध्रुव रिसर्च एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में इस बार भाजपा को करारा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। एजेंसी ने भाजपा को 27, कांग्रेस को 57 और अन्य को छह सीट मिलने का अनुमान जताया है

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव संपन्न होने के बाद अब 8 अक्तूबर को चुनाव परिणाम आएंगे। लेकिन उससे पहले आज शनिवार शाम को एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं।

आजतक के सीवोटर के मुताबिक, जम्मू कश्मीर की 90 सीटों पर एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ चुके हैं। 
एनसीपी+-40-48
भाजपा- 27-32
पीडीपी- 6-12
अन्य- 6-11

भाजपा-     23-27
कांग्रेस+    – 46-50
पीडीपी –  7-11
अन्य- 4-6

By DTI