देहरादून, हर्षिता।बीजेपी उत्तराखंड ने राज्य में नए सदस्य बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया है। देशभर में छह राज्यों में उत्तराखंड ने जगह बनाई है।विधायक मदन कौशिक ने सबसे ज्यादा नए सदस्य बनाए हैं।

सदस्य बनाने के मामले में उत्तराखंड देश के टॉप छह राज्यों में शामिल हो गया है।

इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर सदस्य बनाने का अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 20 लाख 17 हजार 397 सदस्य बनाए गए हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी को लोकसभा चुनावों में मिले कुल मतों में से 74 फीसदी मतदाता अभी तक पार्टी के सदस्य बन चुके हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक मदन कौशिक ने सर्वाधिक 16 हजार 152 लोगों को सदस्य बनाया है। अलग-अलग वर्ग में 10 हजार से अधिक सदस्य जोड़ने वालों में शीर्ष पर अल्पसंख्यक वर्ग से खतीब अहमद, अनुसूचित जाति से पार्टी उपाध्यक्ष देशराज कर्नवाल और अन्य पिछड़ा वर्ग से मुनेश कुमार हैं।

भट्ट ने कहा कि उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून महानगर, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी एवं कोटद्वार में सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा किया गया है। जबकि अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून कैंट, पुरोला, श्रीनगर, यमुनोत्री, गंगोत्री, हल्द्वानी, हरिद्वार और डीडीहाट विधानसभा में लोकसभा में मिले मतों से ज्यादा सदस्य बनाए गए हैं।

By DTI