रुद्रपुर/ उत्तराखंड, हर्शिता.उत्तराखंड में एक लड़की को बदनाम करने के लिए यूपी के रहने वाले एक लड़के ने शर्मसार घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी लड़का उत्तर प्रदेश-यूपी के बरेली का रहने वाला है। उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में रहने वाली एक लड़की ने एक लड़के पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील हरकत की जा रही है।

आरोपित लड़का उससे गाली गलौज व धमकी देने भी दे रहा है। पीड़ित लड़की के अनुसार, आरोपी लड़का यूपी के बरेली का रहने वाला है। पीड़ित लड़की ने यूपी के जिला बरेली ग्राम भड़सड निवासी एक युवक द्वारा उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील मैसेज तथा फोन नंबर पर गाली गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

लड़की ने तहरीर में लिखा है कि यूपी के रहने वाले आरोपी युवक की ओर से उसपर लगातार शादी करने का दबाब बनाया रहा है। आरोप लगाया है कि आरोपित लड़के के साथ शादी न करने पर उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी भी दी है।

युवक द्वारा कई अश्लील कमेंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। जिसके चलते युवती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। तहरीर मुताबिक, आरोपी लड़के द्वारा उसको धमकाकर मारपीट भी की चुकी है।

वहीं पीड़ित लड़की ने सत्रह मिल चौकी प्रभारी ललित बिष्ट को तहरीर सौंप कर घटनाक्रम से अवगत कराया है तथा जान-माल की सुरक्षा व अश्लील पोस्टों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं चौकी प्रभारी बिष्ट ने बताया कि पुलिस को लड़की ओर से तहरीर मिली है लड़के खिलाफ करवाई की जाएगी।

By DTI