हरिद्वार, हर्षिता।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के सुशासन के विजन “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि” के अंतर्गत, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा डॉ. अंशुल सिंह (उपाध्यक्ष, एचआरडीए) के नेतृत्व में एकल आवासीय भवनों एवं 75 वर्गमीटर तक के व्यावसायिक भवनों के मानचित्रों की त्वरित स्वीकृति हेतु सुशासन कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं।
कैम्प की मुख्य विशेषताएँ:
मौके पर दस्तावेज़ों की जाँच और तत्काल मानचित्र स्वीकृति।
आवेदकों की समस्याओं का तत्काल समाधान।
तकनीकी व राजस्व विभाग के अधिकारी कैम्प में मौजूद।
ऑनलाईन आवेदनों की स्थिति की व्यक्तिगत सूचना।
कैम्प समय-सारणी:
कैम्प समय-सारणी:
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण, शाखा कार्यालय – रुड़की | 30 अप्रैल | 02 मई | | हरिद्वार | हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण, मुख्यालय – मायापुर, हरिद्वार | 30 अप्रैल | 02 मई | | मायापुर | – | 09 मई | 13 मई | | भूपतवाला | – | 13 मई | 15 मई | | सप्तसरोवर | – | 13 मई | 15 मई | | कनखल | – | 19 मई | 21 मई | | ज्वालापुर | – | 05 मई | 07 मई | | बहादराबाद | ब्लॉक – हरिद्वार | 09 मई | 13 मई | | भगवानपुर | ब्लॉक – भगवानपुर | 05 मई | 07 मई |
हरिद्वार-रुड़की क्षेत्र के नागरिकों से अनुरोध है कि वे सुशासन कैम्प का लाभ उठाएँ, अपना भवन मानचित्र त्वरित और सरल प्रक्रिया से स्वीकृत कराएँ और उत्तराखण्ड सरकार के सुशासन के प्रयासों में सहभागी बनें।