हरिद्वार,हर्षिता।भारतीय हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के लिए मां गंगा से प्रार्थना करते हुए मां गंगा की पूजा अर्चना की !
भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री कोरोना से जंग जीत कर अब स्वस्थ हैं !उन्होंने कहा कि निशंक जी ने अपनी प्रारंभिक अवस्था से ही संघर्षों का जीवन जिया है!

उन्होंने हर परिस्थिति में विजय पाई है और वर्तमान में भी वह कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ होकर कोरोना से जंग जीत चुके हैं! उन्होंने कहा कि भारत में नई शिक्षा नीति लागू कर उन्होंने भारत की शिक्षा को एक नई दिशा दी है! उनका जीवन हर भारतीय के लिए अनमोल है! उन्होंने कहा कि आज मां गंगा से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए प्रार्थना कर पूजन किया गया है! पूजा में कीर्ति कांत शर्मा, शिवम कौशिक ,राजकुमार सिंह, विनोद कुमार, संजय शर्मा ,नितिन दीक्षित, कैलाश गोस्वामी ,मनीष सक्सेना, जीवन शर्मा आदि ने भाग लिया!

By DTI