फ़रार तस्करों की भगवानपुर पुलिस कर रही तलाश जल्दी होंगे गिरफ्तार

दिनांक 05.10.2025 को थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिकरौड़ा निवासी कुछ व्यक्ति पीर डांडी वाली सड़क पर खोखरों के पास, सुधा शेख के आम के बाग में गाय काट रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आम के पेड़ों की आड़ में कुछ काटने की आवाजें सुनीं। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दबिश दी तो देखा कि पाँच व्यक्ति कुल्हाड़ी से मांस की काट-छाँट कर रहे थे। पुलिस को आते देखकर तस्कर भाग निकले।

पुलिस टीम द्वारा मौके का निरीक्षण करने पर लगभग 250 किलोग्राम गौमांस, एक गोवंशीय खाल, सिर, खुर तथा तीन लोहे की कुल्हाड़ियाँ बरामद की गईं।

मौके से अभियुक्तों के फरार होने के आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0 335/2025, धारा 3/5/11 उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम गठित कर सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं।

बरामद माल का विवरण –

  1. तीन अदद लोहे की कुल्हाड़ियाँ
  2. एक अदद गोवंशीय खाल, एक अदद गोवंशीय सिर, गोवंशीय खुर
  3. लगभग 250 किलोग्राम गौमांस

पुलिस टीम –

  1. अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान
  2. का0 संजय कुमार
  3. का0 अजय चन्देल

By DTI