हरिद्वार हर्षिता।दिनांक 03-02-2026 को एक महिला निवासी बडा बाजार रोहतक हरियाणा ने कोतवाली ज्वालापुर पर आकर सूचना दी कि वह अपनी बेटी की शादी कराने होटल मधुबन रानीपुर ज्वालापुर हरिद्वार आयी है तथा बस अड्डा से ई-रिक्शा में बैठकर रानीपुर मोड आयी तो ई-रिक्शा से उतरते वक्त अपना बैग उसी रिस्शा में छूट गया जिसमें उसने अपनी बेटी की शादी के लिए करीब 2 लाख रुपये रखे है।
महिला को ई-रिक्शा का नम्बर व रिक्शा चालक का नाम पता कुछ भी पता नही था।

सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा व0उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीम का गठन कर उक्त महिला के बैग की तलाश/जाँच शुरु कर दी ।

गठित टीम को घनी आबादी क्षेत्र ज्वालापुर में बिना नम्बर की जानकारी व चालक का नाम पता अज्ञात ई-रिक्शा की तलाश किया जाना किसी चैलेंज से कम नही था क्योकि वर्तमान में हरिद्वार क्षेत्र में कई ई-रिक्शा चल रहे है।

ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा कडी मेहनत व सुरागरसी पतारसी तथा सीसीटीवी कैमरो की मदद से तथा थाना क्षेत्र तथा जनपद हरिद्वार में पडने वाले विभिन्न ई-रिक्शा स्टैण्ड व बस स्टैण्ड में ई-रिक्शा चालक को तलाश किया गया तो दिनांक 05-02-2026 सीसीटीवी कैमरे की मदद से ई-रिक्शा को तलाश किया गया जिसके पास से महिला का बैग बरामद किया गया।

ई-रिक्शा चालक द्वारा बताया गया कि मय महिला की तलाश कर रहा था ताकि उसका खोया हुआ बैग उसे लौटा पाऊ ।

ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा बरामद बैग को महिला के सामने खोला गया तो बैग से 02 लाख 16 हजार रुपये नगद मिले।

जिसके बारे में महिला ने बताया कि यह मेरे पैसे है 02 लाख रुपये मैने अपनी बेटी की शादी के लिए रखे थे और बाकी 16 हजार रुपये मैने अपने खर्चे के लिए रखे थे।
ज्वालापुर पुलिस की तत्पर्ता व मेहनत तथा सीसीटीवी कैमरो की मदद से महिला के खोये गये बैग व पैसो को बरामद कर महिला के सुपुर्द किया गया।

महिला द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

बरामद
खोया हुआ बैग व नगदी 02 लाख 16 हजार रुपय

By DTI