हरिद्वार, हर्षिता: उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के ट्राफसर किए गए. जिसमें हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का ट्रांसफर हो गया है. उन्हें हरिद्वार से ट्रांसफर कर देहरादून जिले के एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हरिद्वार से जाते-जाते उन्होंने शुक्रवार शाम को ही जिले के विभिन्न थाने और कोतवालियों में तैनात 14 दरोगाओं के ट्रांसफर कर दिए. शुक्रवार शाम को एसएसपी ऑफिस से ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है.

जाते-जाते दरोगाओं के ट्रांसफर कर गए प्रमेंद्र डोबाल: हरिद्वार एसएसपी ऑफिस से जारी लिस्ट के मुताबिक, रानीपुर कोतवाली में तैनात एसएसआई नितिन चौहान को लक्सर कोतवाली में एसएसआई की जिम्मेदारी सौंप गई है. मंगलौर कोतवाली में तैनात दरोगा प्रदीप कुमार को रानीपुर में एसएसआई बनाया गया. लक्सर कोतवाली में तैनात एसएसआई लोकपाल परमार को भिक्कमपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा मंगलौर कोतवाली में एसएसआई के पद पर तैनात दरोगा रफत अली को एसपी देहात कार्यालय भेजा गया. दरोगा प्रवीण बिष्ट को गंगनहर कोतवाली से मंगलौर चौकी बाजार का इंचार्ज बनाया गया है. वीरेंद्र सिंह नेगी को भिक्कमपुर चौकी से हटाकर अस्पताल चौकी प्रभारी गंगनहर बनाया गया है. इसके साथ ही नीरज सिंह रावत को रायसी चौकी से हटाकर काली नदी चौकी प्रभारी बनाया गया.

वहीं, बलवीर सिंह डोभाल को प्रभारी चौकी बाजार से प्रभारी चौकी सप्त ऋषि बनाया गया है. सप्तऋषि चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल को ज्वालापुर बाजार चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई. दरोगा कर्मवीर सिंह को लक्सर कोतवाली से ट्रांसफर कर भगवानपुर कोतवाली के तेजपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई.

दरोगा अजय लाल को पथरी थाने से हटाकर रायसी चौकी प्रभारी बनाया गया है. महिपाल सैनी को पुलिस लाइन से ट्रांसफर कर कनखल थाने में नवीन तैनाती दी गई है. दरोगा राकेश कुमार को बाजार चौकी प्रभारी से हटाकर ज्वालापुर कोतवाली भेजा गया और देवेंद्र सिंह को रानीपुर कोतवाली से मंगलौर कोतवाली में नवीन तैनाती दी गई है.

देहरादून जिले के एसएसपी बनाए गए प्रमेंद्र सिंह डोबाल: गौर हो कि एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को देहरादून जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है. देहरादून में कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे एसएसपी अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

माना जा रहा है कि बीते दिनों से देहरादून में बढ़ते अपराध को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह का ट्रांसफर हुआ है. अब आईपीएस नवनीत सिंह भुल्लर को हरिद्वार जिले का नया एसएसपी बनाया गया है, लेकिन ट्रांसफर लिस्ट आने से पूर्व एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हरिद्वार जिले में तैनात 14 दरोगाओं का ट्रांसफर कर दिया

By DTI