देहरादून: शनिवार को उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप बैठक हुई. इस बैठक में 2 पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत मौजूद नहीं थे. बैठक में पहली बार ऐसा हुआ जब कोर ग्रुप बैठक बिना प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के संपन्न हुई. बैठक की खास बात यह भी थी कि इसमें हरिद्वार से विधायक कौशिक भी मौजूद थे. बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर बैठक में आये थे.

कोर ग्रुप बैठक में शामिल हुये ये नेता
पुष्कर धामी,मुख्यमंत्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष अजेय, संगठन महामंत्री त्रिवेंद्र रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, अनिल बलूनी,लोकसभा सांसद अजय टम्टा, लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, लोकसभा सांसद अजय भट्ट, लोकसभा सांसद नरेश बंसल, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्यसभा सांसद सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत,पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक, हरिद्वार
7 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगी ट्रेनिंग: कोर ग्रुप की बैठक के बाद महेन्द्र भट्ट ने बताया बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. जिसमे केंद्रीय और राज्य सत्र के दर्जनों कार्यक्रम थे. उन्होंने बताया 7 मार्च से 14 अप्रेल तक पूरे प्रदेश में सभी मंडलों में प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा. कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी. उन्हें संगठात्मक विषयों की जानकारी दी जाएगी. चुनावों को लेकर भी उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा. इन प्रशिक्षण में सांसदों को भेजा जाएगा.

By DTI