IND vs SA: दिव्या टाइम्स इंडिया।आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 की सभी टीमें तय हो चुकी हैं। भारत के ग्रुप में भारतीय टीम के अलावा साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को जगह मिली है। भारतीय टीम अब इस संस्करण की शुरुआत 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करने जा रही है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में दो सगे भाई अपनी-अपनी टीम की जीत के लिए रणनीति बनाते नजर आएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि बाजी किसके हाथ लगती है।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले में आमने-सामने होंगे दोनों भाई
22 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल हैं, जबकि उनके बड़े भाई एल्बी मोर्केल साउथ अफ्रीका के विशेष कोचिंग सलाहकार के रूप में जुड़े हुए हैं। इस तरह विश्व कप के सुपर 8 में दोनों भाई पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेमों में नजर आएंगे।
एल्बी मोर्केल बड़े भाई हैं, जबकि मोर्ने मोर्केल छोटे भाई हैं। जब एल्बी से इस मुकाबले को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा—
“मुझे लगता है कि हमारी मां हमसे ज्यादा तनाव में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि भारत का समर्थन करें या साउथ अफ्रीका का।”
साउथ अफ्रीका के लिए खेल चुके हैं दोनों भाई
दोनों भाइयों ने साउथ अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। एल्बी मोर्केल ने 1 टेस्ट, 58 एकदिवसीय और 50 टी20 मुकाबले खेले। वह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर थे और लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर थे।
वहीं मोर्ने मोर्केल ने साउथ अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट, 117 एकदिवसीय और 44 टी20 मैच खेले। उनकी तेज और सटीक गेंदबाजी के सामने बड़े-बड़े बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आते थे।
कोचिंग के क्षेत्र में भी दोनों का योगदान सराहनीय रहा है। वर्ष 2024 में गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद मोर्ने मोर्केल को भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया

By DTI