दिव्या टाइम्स इंडिया IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से मात देकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई. इसके साथ RCB टाइटल डिफेंड करने वाली मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद तीसरी टीम बन गई है. इससे पहले एमएस धोनी ने CSK को 2010 और 2011 में लगातार दो बार चैंपियन बनाया था, उसके बाद रोहित शर्मा ने 2019 और 2020 में मुंबई को लगातार चैंपियन का खिताब दिलाया था.

फाइनल मुकाबले में 156 रनों के टारगेट को RCB ने विराट कोहली के नाबाद 75 रनों की शानदार पारी की बदौलत 18वें ओवर में ही 5 विकेट शेष रहते हुए आसानी से हासिल कर लिया. इस पारी की वजह से विराट को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड भी दिया गया. विराट के अलावा वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंद मे 32 और टिम डेविड ने 17 गेंद में 24 रनों की अहम पारी खेली. इन दोनों खिलाड़ियों ने विराट के साथ बड़ी अहम साझेदारी भी की. अय्यर ने कोहली के साथ पहले विकेट के लिए 27 गेंद में 62 और 5वें विकेट के लिए डेविड के साथ 31 गेंद में 41 रनों की साझेदारी की.

विराट कोहली ने 75 रन बनाने के लिए केवल 42 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए. गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से रसीख सलाम ने 3 विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड को 2-2 विकेट मिले.

इससे पहले टॉस हारकर गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. जिसमें वॉशिंग्टन सुंदर के 37 गेंदों 50 रन सबसे ज्यादा थे. इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका, जिसकी वजह से गुजरात आरसीबी के सामने बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही.

RCB आईपीएल 2026 का टाइटल जीतकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई. विराट कोहली की नाबाद 75 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी ने 156 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 2 ओवर पहले ही हासिल कर लिया. इसके साथ आरसीबी मंंबई और चेन्नई के बाद टाइटल डिफेंड करने वाली तीसरी टीम बन गई है.

By DTI