उत्तराखंड, हर्षिता।एक खनन कारोबारी ने आत्महत्या कर ली है. शव के पास उनकी लाइसेंसी पिस्टल मिली है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम मच गया. खनन कारोबारी की पहचान कमलेश बेलवाल के रूप में हुई है, जो क्षेत्र में खनन व्यवसाय से जुड़े हुए थे. नैनीताल जनपद के चोरगलियां थाना क्षेत्र का मुकाबला।

खनन कारोबारी ने गोली मारकर आत्महत्या की: चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक खनन व्यवसाई द्वारा घरेलू कलह के चलते अपनी जान दे दी है. उनके शव के पास लाइसेंसी पिस्टल मिली है. शव खून से लथपथ मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है.

पारिवारिक विवाद के बाद की आत्महत्या: चोरगलिया थाना क्षेत्र के गजेपुर निवासी कमलेश बेलवाल गांव में अपनी मां, पत्नी और बेटी के साथ रहते थे. देर रात परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. कुछ देर बाद परिजनों ने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे. कमरे में कमलेश बेलवाल गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे. आनन-फानन में परिवार के लोग उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस कर रही है जांच: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से परिवार में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य: एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि-

सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है, ताकि घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके.
-मनोज कत्याल, एसपी सिटी, हल्द्वानी-

By DTI