हरिद्वार। हर्षिता । रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर हरिद्वार में उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर जिलाधिकारी (DM) मयूर दीक्षित एवं SSP नवनीत सिंह ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों के साथ होली मनाई।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और पुलिस परिवार ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा गले मिलकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन में पारंपरिक रंगों और सांस्कृतिक उल्लास की झलक साफ दिखाई दी।


DM मयूर दीक्षित ने कहा कि होली हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करती है। वहीं SSP नवनीत सिंह ने पुलिस परिवार के समर्पण की सराहना करते हुए सभी को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संदेश दिया।
रंगों और खुशियों से सराबोर यह आयोजन पुलिस परिवार के लिए यादगार पल बन गया।
