उत्तराखंड, हर्षिता: पूरे देश का साथ आज उत्तराखंड में रंगों का त्यौहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं.

सीएम धामी ने दी होली की बधाई: सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-

समस्त प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। होली रंग, उल्लास और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ करता है। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि का संचार हो, यही कामना है

By DTI