हरिद्वार। हर्षिता।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस और AHTU टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक मामले का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 02 पुरुष और 01 महिला को हिरासत में लेकर एक पीड़िता को मुक्त कराया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि हृदय विहार कॉलोनी, सलेमपुर स्थित एक मकान में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पीड़िता को भी मुक्त कराया, जिसे अवैध गतिविधियों में जबरन शामिल किया गया था।
इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 77/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपितों के नाम
इरफान पुत्र महमूद, निवासी ग्राम व थाना कलियर, हरिद्वार (उम्र 40 वर्ष)
सोफियान पुत्र साजिद, निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पीरान कलियर, हरिद्वार (उम्र 24 वर्ष)
एक महिला निवासी थाना कलियर, हरिद्वार (उम्र 29 वर्ष)
बरामदगी
02 लिफाफों में आपत्तिजनक सामग्री
04 मोबाइल फोन व 03 चार्जर
देह व्यापार से प्राप्त ₹3000 की नकदी
घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह राणा, उपनिरीक्षक विकास रावत, महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी, अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल संजय बलूनी व महिला कांस्टेबल अनीता गुसाईं।
AHTU टीम
निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्र रमोला, महिला हेड कांस्टेबल सुरजीत कौर और कांस्टेबल दीपक।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनैतिक देह व्यापार जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

By DTI