मसूरी/देहरादून । हर्षिता।पहाड़ों की रानी मसूरी आज भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शाही शादी को लेकर खासी चर्चा में है. शाम को कुलदीप यादव की बारात धूमधाम से निलकी. इस दौरान उनके साथी क्रिकेटर जमकर झूमते नजर आये. यजुवेंद्र चहल और तिलक वर्मा ने बारात में रंग जमाया.

मसूरी में कुलदीप की शाही शादी: कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश से कई खास मेहमान मसूरी पहुंचें हैं. शादी समारोह का आयोजन मसूरी स्थित वेलकम होटल बाय आईटीसी होटल्स द सेवॉये में किया गया. मेहमानों के स्वागत के लिए होटल प्रबंधन ने शाही स्तर की तैयारियां की हैं.

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देंगे युगल को आशीर्वाद: शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मसूरी पहुंचे. धीरेंद्र शास्त्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से मसूरी पहुंचे. उन्होंने यहां पहुंचकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ भी अपने परिवार के साथ मसूरी पहुंचे

बारात की एंट्री बेहद खास: खास बात यह है कि शादी को और अधिक शाही अंदाज़ देने के लिए बारात की एंट्री बेहद खास तरीके से कराई गई. इसके लिए दूल्हे कुलदीप यादव की बारात के लिए एक विशेष सजी-धजी घोड़ी के साथ-साथ एक रॉयल विंटेज कार “रोल्स-रॉयस” भी देहरादून से मंगवाई गई. बारात की एंट्री इसी विंटेज कार और पारंपरिक घोड़ी के साथ कराई गई. जिससे समारोह को शाही रूप दिया गया.

तिलक वर्मा, कुलदीप की शादी में पहुंचे: भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा भी मसूरी पहुंचे. क्रिकेट जगत से जुड़े कई और नामचीन खिलाड़ी और मेहमानों के भी समारोह में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

मेहमानों को मिलेंगे लजीज व्यंजन: वहीं मेहमानों के लिए खास दावत का भी इंतजाम किया गया है. डिनर में अफगानी क्यूज़ीन से लेकर उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पादों से तैयार किए गए पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे. इसके अलावा उत्तराखंड की लोक संस्कृति को दर्शाने के लिए पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे मेहमान पहाड़ की संस्कृति और आतिथ्य का आनंद ले सकेंगे

By DTI