हरिद्वार, हर्षिता । हरिद्वार लग्जरी कोचस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने आज उत्तराखंड के परिवहन मंत्री श्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात की और उन्हें चार धाम यात्रा के दौरान आने वाले कुछ समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया ट्रेवल्स व्यवसाई राकेश गोयल ने मांग की सबसे पहले चार धाम यात्रा के पंजीकरण की सीमा कोविड समय में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लागू की गई थी लेकिन यह सीमा आज भी जारी है और हटाई नहीं गई है अतः इसे हटाया जाना चाहिए भारत के अन्य किसी भी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई सीमा नहीं है जबकि चार धाम यात्रा में ही यह प्रतिबंध है यह भी समाप्त किया जाना चाहिए वही ट्रेवल्स व्यवसाय हरमोहन सिंह बबली ने मांग की की अधिकृत ट्रैवल कंपनियों को पंजीकरण अधिकार प्रदान किए जाएं वर्तमान में पंजीकरण केंद्र सीमित समय के लिए खुले रहते हैं जिसे कई पर्यटकों को समय पर पंजीकरण कराने में कठिन होती अतः सुविधा के लिए सभी पंजीकरण केदो को 24 घंटे खुला रखा जाए इस पर परिवहन मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया

By DTI