हरिद्वार, 13 अप्रैल 2026: हर्षिता। हरिद्वार में सीवरेज कार्य के चलते खोदी गई सड़कों से परेशान जनता को अब जल्द राहत मिलने वाली है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के बाद निर्माण कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है और दिन-रात काम किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी सड़कों की मरम्मत हर हाल में पूरी की जाए, ताकि स्थानीय लोगों, व्यापारियों और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल (उत्तराखंड पेयजल निगम) के अनुसार,
12 अप्रैल को कुल 216.05 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया, जिसमें—
🔹 पैकेज-01: 66.5 मीटर
इंटर कॉलेज रोड: 10 मीटर
शांति मार्ग: 24 मीटर
रानी गली: 14.05 मीटर
पवन धाम रोड: 18 मीटर
🔹 पैकेज-02: 150 मीटर
शिवानीपुरम: 30 मीटर
लोकसेवा आयोग रोड: 50 मीटर
राजा गार्डन: 35 मीटर
पीर कॉलोनी: 65 मीटर
प्रशासन का दावा है कि निर्माण कार्यों में तेजी लाकर जल्द ही सभी प्रभावित सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकेगी।
👉 अधिकारियों ने बताया कि काम अब लगातार दिन-रात चलाया जा रहा है, ताकि तय समयसीमा में सभी कार्य पूरे हो सकें।
