दिव्या टाइम्स इंडिया।एक समय IIT से पढ़कर RAS टॉपर बनने वाली SDM काजल मीणा अब भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में फंस गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उन्हें 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला जमीन बंटवारे (तकासमा) से जुड़ा है, जिसमें फाइनल डिक्री जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी और UDC प्रवीण धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया।
👉 जांच में सामने आया कि
पहले 1 लाख रुपये की मांग की गई थी
बाद में 60 हजार में सौदा तय हुआ
रीडर ने 50 हजार SDM के लिए और 10 हजार खुद के लिए लिए
छापेमारी के दौरान प्रवीण धाकड़ के पास से 60 हजार रिश्वत के अलावा करीब 4 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी भी बरामद हुई है, जिसकी जांच जारी है।
🎓 करियर से विवाद तक का सफर:
काजल मीणा का सफर बेहद शानदार रहा है—
IIT मंडी से B.Tech (Electrical)
केंद्र सरकार में ASO और EPFO अधिकारी
2024 RAS बैच की ST कैटेगरी टॉपर
लेकिन अब उनकी पहली प्रमुख पोस्टिंग नादौती (करौली) में ही यह रिश्वत कांड सामने आने से उनका करियर सवालों के घेरे में आ गया है।
🚨 प्रशासन में मचा हड़कंप:
इस घटना के बाद पूरे राजस्थान प्रशासन में हलचल मच गई है। एक युवा और तेजतर्रार अधिकारी पर लगे इन आरोपों ने प्रशासनिक सेवा की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
“टॉपर से आरोपी तक… सिस्टम पर उठे बड़े सवाल”
