हरिद्वार हर्षिता। फैक्ट्रियों के छुट्टी समय में महिलाओं पर फब्तियां कसने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
🔥 आज की कार्रवाई की मुख्य बातें
🚓 51 नशे में हुड़दंगियों को पुलिस ने दबोचा
💸 पुलिस एक्ट धारा 81 के तहत ₹12,750/- का संयोजन शुल्क वसूला
👮♂️ सार्वजनिक स्थानों, ढाबों, शराब की दुकानों के आसपास कड़ी चेकिंग
🚫 महिलाओं के साथ अभद्रता पर जीरो टॉलरेंस
📍 कैसे हुई कार्रवाई?
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस ने आज (29.04.2026) क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
शिकायतें थीं कि कुछ लोग शराब पीकर फैक्टरी शिफ्ट टाइम में महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा था।
टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 51 व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया और सभी पर चालानी कार्रवाई की गई।
⚠️ सख्त चेतावनी
सिडकुल पुलिस ने साफ कहा है कि—
“अब अगर किसी को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाया गया, तो सीधी कानूनी कार्रवाई होगी।”
