हरिद्वार | हर्षिता। कोतवाली कनखल क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को हरिद्वार पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में शादी का झांसा देकर बालिका को अपने साथ ले जाने वाले मां-बेटे को हिरासत में लेकर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 को कनखल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत के आधार पर कोतवाली कनखल में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तेजी दिखाते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र के रसूलपुर से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
जांच में सामने आया कि एक युवक और उसकी मां नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे और उसकी शादी कराने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
अक्षय कुमार, पुत्र सुरेश कुमार
निवासी: सगदपुर मलीपुर, थाना सदर कोतवाली, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
एक महिला (उपरोक्त पते की निवासी)
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
उपनिरीक्षक गंभीर सिंह तोमर
अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन अधिकारी
हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह
कांस्टेबल प्रबल चौहान
महिला कांस्टेबल रेखा शर्मा
नाबालिग की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने कनखल पुलिस का आभार जताया। हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

By DTI