हरिद्वार | 05 मई 2026, हर्षिता। चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हरिद्वार प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
उप जिलाधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में भीमगोड़ा और खड़खड़ी क्षेत्रों में कार्रवाई की गई, जहां 150 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए।
अभियान के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर 5 सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं गंदगी फैलाने पर 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के चालान भी काटे गए।
प्रशासन का कहना है कि चारधाम और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
हरिद्वार प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि यात्रा व्यवस्थाओं में बाधा बनने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By DTI