भगवानपुर/हरिद्वार:, हर्षिता । ₹2.5 लाख और वाहन लूट की सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। डायल 112 पर दी गई सूचना जांच में पूरी तरह फर्जी निकली।
पुलिस के अनुसार सलीम निवासी खाताखेड़ी, सहारनपुर ने 11 मई 2026 को सूचना दी थी कि ग्राम खेड़ी शिकोहपुर के पास कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी और उसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही Haridwar Police और Bhagwanpur Police Station की टीम तुरंत एक्शन में आई।
घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगालने के बाद पुलिस ने नबीर, शौकिन और साहिब को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि मामला लूट का नहीं बल्कि आपसी पैसों के लेन-देन का विवाद था।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शिकायतकर्ता ने प्लानिंग के तहत झूठी लूट की कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह किया था। इसके बाद पुलिस ने सलीम, नौशाद समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।
पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि Haridwar Police हर समय जनता की मदद के लिए तैयार है, लेकिन फर्जी सूचना देकर संसाधन बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
हेडलाइन: झूठी लूट की स्क्रिप्ट लिखी… पुलिस ने क्लाइमेक्स बदल दिया!

By DTI