हरिद्वार, हर्षिता: Sonika Singh ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कई निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों की मौके पर खुदाई कराकर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी चेक की और अधिकारियों को साफ चेतावनी दी कि लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी.
कुंभ मेले को लेकर मेला प्रशासन इस बार किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहता. करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सड़क और पुल परियोजनाओं पर तेजी से काम कराया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ 2027 सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की बड़ी परीक्षा भी है.
Bahadrabad में भाईचारा ढाबा से बीएचईएल बैरियर नंबर-6 होते हुए Shivalik Nagar चौक तक बन रही फोरलेन सड़क का निरीक्षण किया गया. करीब 11.82 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम चल रहा है. अधिकारियों को पृथ्वीराज चौहान चौक का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए.
इसके बाद Jwalapur से ईदगाह, सुभाषनगर पीएसी होते हुए शिवालिक नगर तक पथरी रोह नदी पर बन रहे 60 मीटर लंबे RCC पुल का भी निरीक्षण हुआ. करीब 9.66 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर मेलाधिकारी ने नाराजगी जताई और काम तेज करने के निर्देश दिए.
वहीं Patanjali Yogpeeth से सहदेवपुर दिनारपुर, सुभाषगढ़ होते हुए फेरूपुर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य की भी जांच की गई. करीब 26.92 करोड़ रुपये की इस परियोजना में सड़क की मोटाई, चौड़ाई और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता मौके पर परखी गई.
मेलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी हों ताकि कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो. उन्होंने सड़क किनारे साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने और वृक्षारोपण पर भी जोर दिया.
