हरिद्वार: हर्षिता। स्वरोजगार शुरू करने का सपना देख रहे युवाओं और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिलाधिकारी Mayur Dixit के निर्देशन में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) Vaibhav Gupta ने बैंकों को साफ निर्देश दिए कि स्वरोजगार ऋण से जुड़े लंबित आवेदनों को शीर्ष प्राथमिकता पर मंजूर किया जाए।
हरिद्वार जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में KCC, पीएम स्वनिधि, National Rural Livelihood Mission, Pradhan Mantri Awas Yojana, PMFME और MSME योजनाओं के तहत आए आवेदनों, स्वीकृति और ऋण वितरण की समीक्षा की गई।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी और तेज तरीके से पहुंचना चाहिए, इसलिए बैंकों को लंबित मामलों का जल्द निपटारा करना होगा।
बैठक में डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
इसके अलावा जिन बैंक शाखाओं का CD Ratio 40% से कम है, उन्हें ज्यादा से ज्यादा ऋण वितरित कर इस लक्ष्य को बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक Dinesh Gupta ने बताया कि Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana के तहत 31 मार्च 2026 तक हरिद्वार जिले में 29,64,040 बचत खाते खोले गए है।

By DTI