देहरादून डीटीआई न्यूज़ पंजाब के बाद उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने अंदरूनी कलह को दूर करते हुए सियासी संकट का समाधान निकाल लिया। इसके तहत हरीश रावत को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने की बात तय हो गई। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद गणेश गोदयाल भी सौंपा गया। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है।
उत्तराखंड में भी पंजाब की तरह अंदरूनी कलह छिड़ी हुई थी।
इसे दूर करने के लिए कांग्रेस ने यहां भी पंजाब वाला फॉर्मूला आजमाया। इसके तहत उत्तराखंड में भी चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। यह जिम्मेदारी प्रोफेसर जीत राम, भुवन कापड़ी, तिलक राज बेहड और रंजीत रावत को सौंपी गई है।
हरीश रावत को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष भी बनाया गया है। वहीं, प्रदीप टमटा को उपाध्यक्ष और दिनेश अग्रवाल को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा कोषाध्यक्ष का प्रभार आर्येंद्र शर्मा को सौंपा गया।