हरिद्वार, हर्षिता।हरिद्वार से इंसानियत को झकझोर देने और उम्मीद जगाने वाली घटना सामने आई है। जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में बहती एक बुजुर्ग महिला को देखकर पहले तो लगा कि कोई लाश है, लेकिन हरिद्वार के युवक अंकित चौधरी ने जब ध्यान से देखा तो उन्हें एहसास हुआ कि महिला अभी जिंदा है।
बिना समय गंवाए अंकित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सही वक्त पर मिली मदद की वजह से महिला की जान बच गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर कुछ मिनट की भी देरी होती, तो परिणाम बेहद गंभीर हो सकते थे। अंकित की सतर्कता और इंसानियत की इस मिसाल की हर तरफ सराहना हो रही है।


