कलियर, हर्षिता।कलियर थाना क्षेत्र के दरियापुरा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कोल्डड्रिंक की बोतल को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कई छोटे-छोटे मासूम बच्चों के हाथ रस्सी से बांध दिए और उन्हें डंडे से पीटा।
वायरल वीडियो में बच्चों के साथ की जा रही मारपीट को देखकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सोशल मीडिया पर लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता और घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है तथा लोग पुलिस प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं कलियर कोतवाली प्रभारी दिव्येश उपाध्याय ने बताया की वीडियो के आधार पर मामले की जाँच की जा रही है,
