हरिद्वार हर्षिता।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 27 जून तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. इस पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार 22 जून से 27 जून तक राज्य के 11 पहाड़ी जिलों बारिश होगी. दो मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बारिश नहीं होगी और मौसम शुष्क रहेगा. आज और कल राज्य के 8 जिलों में मौसम का येलो अलर्ट जारी है.

आज उत्तराखंड के 11 पहाड़ी जिलों में होगी बारिश: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार 22 जून को उत्तराखंड के 6 पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. इसके साथ ही शेष 5 पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. जिन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, उनमें गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले शामिल हैं.

By DTI