ऋषिकेश। हर्षिता।सिंगटाली पुल के समीप गंगा में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक लापता हो गए। एसडीआरएफ ने उनकी तलाश में अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल पाया।
प्रभारी निरीक्षक एसडीआरएफ कविंद्र सजवाण ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे जिला कंट्रोल रूम पौड़ी से सूचना मिली कि थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में ऋषिकेश से करीब 30 किलोमीटर दूर बदरीनाथ राजमार्ग पर स्थित सिंगटाली पुल के समीप गंगा में स्नान के दौरान दो युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गए हैं।
सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला और ब्यासी की टीमें रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पता चला कि दिल्ली से छह युवकों का एक समूह घूमने आया था, जो सिंगटाली पुल के समीप गंगा में स्नान कर रहे थ
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गंगा के बीच गहरे पानी में चले गए, जहां तेज धारा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों पानी में बह गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
लापता युवकों की पहचान प्रेम (26 वर्ष), निवासी जड़ौदा, बुराड़ी (नई दिल्ली) और राजन (24 वर्ष), निवासी संगम विहार (दिल्ली) के रूप में हुई है।
एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
मुख्य बातें
गंगा स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक लापता।
गहरे पानी में जाने के बाद तेज धारा में बहे।
SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी।
बढ़ा जलस्तर और मटमैला पानी बना बड़ी चुनौती।
लापता युवकों की तलाश में रेस्क्यू टीमें जुटीं।
