हरिद्वार हर्षिता।84 हजार की जाली करेंसी पकड़ी गई: पुलिस ने जब आरोपियों की तलाश ली तो उनके पास से 500-500 रुपये के कुल 169 जाली करेंसी नोट (चौरासी हजार पॉच सौ रुपये) बरामद हुए. इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया. सख्ती से की गई पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने गुरदासपुर पंजाब के ही रहने वाले एक व्यक्ति से असली 20 हजार रुपए देकर 500-500 रुपये के 200 नकली नोट यानी कुल एक लाख रुपए लिए थे.

कई नकली नोट बाजार में भी खपाए: आरोप है कि उन्हीं नकली नोटों को चलाने के लिए हरिद्वार आए थे. बीते रोज कुछ नकली नोट आरोपियों ने बाजार में खपा भी दिए. नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि नकली नोटों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से पांच सौ रूपये के नकली 169 नोट बरामद हुए हैं. आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पूरे सिंडिकेट के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सख्ती से पूछताछ की गई है.

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर इस पूरे सिंडिकेट के भांडाफोड़ एवं प्रकाश में आए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने विशेष टीम का गठन किया गया है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

By DTI